मायावती के तंज पर प्रियंका का जवाब, बोली हम चुनाव लड़ रहे है..

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा कांग्रेस पर किये गए तंज पर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रियंका ने मायावती पर पलटवार किया है।

दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था और कहा था कि ” कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश में 7 सीटें भी क्यों छोड़ रही है, उसे सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। सपा-बसपा और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए काफी है।”

मायावती के इस बयान को कांग्रेस को लेकर उनके गुस्से के तौर पर देखा जा रहा था। जानकारों का कहना है कि जिस तरह कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में अपनी सक्रियता बड़ाई है और जिस तरह प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद से मुलाकात की तजि उससे मायावती को अपने वोट बैंक पर खतरा नजर आ रहा है।

प्रियंका ने मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को हराने के लिए काफी है। हम अकेले चुनाव लड़ रहे है, हमें किसी को परेशान नही करना है। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है और उनका उद्देश्य भी भाजपा को हराना है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1107648698924687360?s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles