अंग्रेजी न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ द्वारा आज जारी किए गए ओपिनियन पोल में भाजपा के लिए दक्षिण से बुरी खबर आ रही है। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सीटें काफी कम होती नजर आ रही है।
टाइम्स नाउ द्वारा कराए गए सर्वे में अब तक दक्षिण भारत की 101 सीटों के नतीजे दिखाए गए है। जिसमें से यूपीए को 51 और एनडीए को 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं अन्य के खाते में 42 सीटें जा रही है।
101 सीटों में से UPA को 51, NDA को 8 और अन्य को 42 सीटें
- केरल में UDF को 16, एनडीए को 1 सीट का अनुमान
- तमिलनाडु में यूपीए को 34 और NDA को 5 सीटें
- आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस को 22, TDP को 3 सीटों का अनुमान
- तेलंगाना में TRS को 13, बीजेपी को 2, कांग्रेस को 1 और अन्य को 1 सीटें