सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- सत्य राहुल गांधी के साथ, घबरा गए हैं मोदी

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।एआईसीसी के मुख्यालय जा रहे सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने एंट्री नहीं दी और हिरासत में ले लिया। पायलट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए जाने के बाद पायलट ने कहा कि पता नहीं पुलिस कहा लेकर जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए गलत है। हम अपनी बात रखना चाहते हैं। हमें अपनी पार्टी के कार्यालय में जाने से रोका जा रहा है। मैं समझता हूं, लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है।


सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ है जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा।

राहुल गांधी से घबरा गए है पीएम मोदी
सचिन पायलट ने कहा कि पीएम मोदी तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सत्ता का घमंड आ गया है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी लगातार भाजपा की कमियों से देशवासियों को अवगत करा रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी घबरा गए है। भाजपा बदले की भावना से काम रही है। सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है। यह बिलकुल गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लोकतंत्र में विश्वास है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles