जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कहा की “हमें माधुरी दीक्षित दोगे तो हम कश्मीर छोड़ देंगे” फिर भारतीय सेना ने दिया जवाब..

Newbuzzindia : मेरा दिल भी कितना पागल है जो प्यार तुम्ही से करता है… साजन फिल्म का ये गीत आज भी गुनगुना देता हूँ जब याद माधुरी दीक्षित की आती है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खुबसुरत स्माइल के सभी दीवाने है। कितना भी टेंशन क्यों नो हो, बस एक बार माधुरी दीक्षित की मुस्कुराहट देख लो सब गम गायब। दोस्तों आज धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। अभिनेत्री पूरी 49 साल की हो चुकी है पर बिल्कुल भी नहीं लगती। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती तो दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। सही मायने में हम ये कह सकतें है कि उनकी एक मुस्कुराहट न जाने कितने दिलों की जान है।
जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको माधुरी दीक्षित से जुड़े एक महत्वपूर्ण किस्से के बारे में बताते हैं। आपको पता है ये किस्सा भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे युद्ध का है। उन दिनों भारतीय बॉर्डर पर पाकिस्तानियों सैनिको द्वारा लगातार हमले किए जा रहे थे। जवाब में भारतीय सैनिक भी कम नहीं पड़ रहे थे। जब कई पाकिस्तानी सैनिको को भारत ने मार गिराया और जंग जीती तो एक मजेदार किस्सा देशवासियों को सुनने को मिला। बॉर्डर पर भारतीय सैनिको को जो हेड कर रहे थे उन्होंने बताया कि, जंग चल रही थी और पाकिस्तानियों की तरफ से हमें एक आवाज़ आई कि ‘हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दोगे तो।
इतना सुनते ही भारतीय फौजी गुस्सा गए और एक ही झटके में पाक के बटालियन को मार भगाया। पर दोस्तों… एक बात साफ़ हो गई थी कि, माधुरी दीक्षित की मुस्कराहट के पाकिस्तानी सैनिक भी कायल है। वैसे पकिस्तान से बेफजूल जंग करके हमें अपना कीमती समय खराब करने की ज़रूरत नहीं है। माधुरी दीक्षित की कातिल मुस्कुराहट ही उनकी जान ले लेगी। सही कहा ना ? 
एक बार फिर हम सबकी तरफ से माधुरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles