Home Tags दिग्विजय सिंह

Tag: दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का निधन,पीएम ने जताया शोक

0

वरिष्ठ नेता और इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री रहे गुजरात के मोरबी जिले की बाँकानेर रियासत के महाराजा दिग्विजय सिंह का आज निधन हो गया वो 88 वर्ष के थे।

उनके निधार पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा “पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री दिग्विजयसिंह ज़ला जी के निधन से नाराज़। उन्होंने गुजरात और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा और पर्यावरण के प्रति जुनून के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना। शांति।”

वही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त लड़ते हुए लिखा “महाराजा वांकानेर के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। इंदिराजी की कैबिनेट में एक पर्यावरणविद् और पूर्व मंत्री। उसकी आत्मा को शांति मिलें।”

राहुल गांधी काट रहे है मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारे के चक्कर,दूसरी और दिग्विजय ने पार्टी से बनाई दूरियां

0

मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ग्वालियर किले में स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रहे। उन्हें यहां सरोपा भेंट किया गया। उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। वे मुरैना में शाम को करीब 46 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। राहुल ने सोमवार को दतिया में पीताम्बरा पीठ, ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने शाम को यहां की मोती मस्जिद में इबादत भी की थी। राहुल मंगलवार को ही श्योपुर में मेला मैदान पर आम सभा को संबोधित करेंगे।

पीताम्बरा पीठ में राहुल ने पीली धोती पहनकर प्रवेश किया। ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में भी अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो किया। अचलेश्वर मंदिर में अभिषेक के दौरान पंडित ने उन्हें जल से भरा लौटा दिया तो राहुल ने तपाक से कहा- इसमें दूध नहीं है। इसके बाद उसमें दूध डाला गया। पूजा के दौरान पंडित ने राहुल के माथे पर चंदन से त्रिपुंड बनाया। जामा मस्जिद में मसाजिद कमेटी के नाजिम खान ने राहुल को मक्का-मदीना से लाई गई चादर भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ थे।

दिग्विजय कांग्रेस की रैलियों में नहीं आएंगे नज़र,नहीं करेंगे कोई प्रचार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी की किसी भी रैली में ज्यादा नहीं दिखाई देते है। इससे कांग्रेस में गुटबाज़ी साफ़ दिखाई दे रही है। हाल ही में दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियों में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते नजर आ रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं, मेरे भाषणों से कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं रैलियों में नहीं जाता।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह का यह वीडियो उस वक्त का है जब वो मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के सरकारी बंगले पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पार्टी के कार्यकर्ताओं से हो गई और दिग्विजय सिंह अपनी व्यथा सुनाने लगे। वीडियो में दिग्विजय सिंह ने साफ़ तौर पर यह भी कहा कि देखते रह जाओगे,ऐसे सरकार नहीं बनेगी। जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को टिकट मिले, जिताओ। उन्होंने आगे कहा, मेरा काम सिर्फ एक है- कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं कहीं जाता ही नहीं। इससे साफ़ दिखता है कि दिग्विजय सिंह पार्टी से कटे-कटे नज़र आ रहे है।

बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में भोपाल दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेताओं के पोस्टर मौजूद थे लेकिन दिग्विजय सिंह के पोस्टर नजर नहीं आए। हालांकि इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने माफी भी मांगी थी। पार्टी में अपनी स्थिति का एहसास हो जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर कह दिया है कि पार्टी को जीताने में लग जाओ। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्थित भी साफ कर दी है।

क्या नरसिंहपुर में आमने-सामने होंगे पचौरी-विवेक तन्खा

0

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का प्रभाव क्षेत्र माने जाने वाले नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा का दखल बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। तन्खा की पहल पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को जबलपुर एवं नरसिंहपुर जिले के टिकट के दावेदार नेताओं को बुलाकर चर्चा की है। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस नरसिंहपुर सीट से तन्खा को विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है। तन्खा ने इस बात से इंकार किया है कि उनके पुत्र विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

तन्खा ने लड़ा था जबलपुर से लोकसभा का चुनाव

सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने लोकसभा का पिछला चुनाव जबलपुर से लड़ा था। वे भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह के खिलाफ चुनाव हार गए थे। राकेश सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस में बने नए राजनीतिक समीकरणों में विवेक तन्खा ताकतवर रूप में उभरकर सामने आए हैं। माना यह जाता है कि कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को एक करने में विवेक तन्खा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। विवेक तन्खा, कमलनाथ के ज्यादा करीबी माने जाते हैं।

कमलनाथ करीबियों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी माने जाते हैं। सुरेश पचौरी की सलाह पर ही कमलनाथ ने शोभा ओझा को मीडिया विभाग का अध्यक्ष और राजीव सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सुरेश पचौरी के नरसिंहपुर-होशंगाबाद संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं हमेशा ही रहतीं हैं। सुरेश पचौरी नरसिंहपुर और होशंगाबाद की राजनीति में लगातार दिलचस्पी भी दिखाते हैं।

नरसिंहपुर के किसान आंदोलन में भी सुरेश पचौरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की मांगे रखीं थीं। ऐसे में नरसिंहपुर जिले में टिकट के दावेदारों को विवेक तन्खा के जरिए चर्चा के लिए कमलनाथ द्वारा बुलाया जाना नए राजनीतिक समीकरणों के बनने का संकेत दे रहा है।

दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस ने लहराया परचम !

0

दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की करारी हार

मध्यप्रदेश में दिग्विजय के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती महेंद्र शर्मा ने निर्णायक बढ़त बना ली है. वार्डों में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव में भी अधिकांश जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

  • दिग्विजय के गढ़ में नहीं चला शिवराज का जादू
  • भाजपा सांसद प्रतिनिधि गोपाल पटवा चुनाव हारे
  • 3 वोट से हारे भाजपा के गोपाल पटवा
  • कांग्रेस के महेंद्र गौरव राजपूत ने हराया चुनाव
  • पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं गोपाल

राघौगढ़ के चुनाव में स्थानीय विधायक और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. शिवराज के रोड शो के बाद हुए बवाल की वजह से कर्फ्यू लगाने की नौबत आ गई थी. ऐसे में सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई थी.

अगले पेज पर देखें जीते हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश नगर पालिका चुनाव नतीजे: राजगढ़


  • वार्ड क्र 1 – कांग्रेस के चंद्रशेखर बुनकर जीते
  • वार्ड क्र 3 – भाजपा के दिलावर खान जीते
  • वार्ड क्र 4 – कांग्रेस के महेंद्र सिंह गौरव राजपूत जीते
  • वार्ड क्र 5 – कांग्रेस के राधेकिशन कश्यप जीते
  • वार्ड क्र 12 – कांग्रेस गुड्डीबाई मीना जीत
  • वार्ड क्र 18 – कांग्रेस गायत्री ओझा जीत
  • वार्ड क्र 19 – कांग्रेस अनीता नामदेव जीत
  • वार्ड क्र 20 – कांग्रेस गीता राजपूत जीत
  • वार्ड क्र 21 -कांग्रेस अमर सिंह लोधा जीत

मोदी सरकार के अच्छे दिन पर दिग्विजय सिंह का तीखा हमला !

0

Newbuzzindia : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के अच्छे दिनों पर तीखा हमला बोला है । 

दिग्विजय सिंह ने Twitter पर ट्वीट करते हुए कहा है कि “मोदी सरकार में जनता कैशलेस है.. सैनिक फ़ूड लेस है और मोदी जी विज़न लेस है… ” क्या यही है मोदी जी के अच्छे दिन..??

दिग्विजय सिंह का ट्वीट..

https://twitter.com/digvijaya_28/status/824947442344873984

जुबानी मिसाइलों से मोदी सरकार ने कर दिया पाकिस्तान को तबाह : दिग्विजय सिंह

0

Newbuzzindia: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को केरल में दिये भाषण पर चुट्की लेते हुए कहा कि मोदी ने ज़ुबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया।
दिग्विय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ”मोदी जी ने अपनी ज़ुबानी मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह कर दिया। जागो भक्तों जागो। मोदी बदल गया है !”

दिग्विय ने अगले ट्वीट में कहा, “शर्म नाक सत्य। मोदी राज्य में ग़रीब और किसानों के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नज़र नहीं आता।“

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी मोदी की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा, ”मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति फेल हो गई है। मोदी ने भारत की विदेश नीति पाकिस्तान केंद्रित बना दिया है। भारत के पास कार्रवाई करने की क्षमता है लेकिन कार्रवाई कैसी होनी चाहिए इस पर विचार करने की जरूरत है।”

सिंघवी ने शहीदों पर प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर कहा, “10 साल की यूपीए सरकार में जितने सैनिक शहीद नहीं हुए उससे ज्यादा सैनिक दो साल की मोदी सरकार के कार्यकाल मे सैनिक शहीद हो गए।”

बिना पंजीयन के चल रही अवैध संस्था है आरएसएस : दिग्विजय सिंह

0

Newbuzzindia:​कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर एक बार फिर बरसे हैं। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में रिपोर्टरों से बात करते हुए उन्होंने संघ को एक अवैध संगठन करार दिया। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि संघ का एक अपंजीकृत संगठन है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर आरएसएस को मिलने वाले चंदा कहां से आता है, खासकर गुरुपूर्णिमा के मौके पर मिलने वाला चंदा। इसका लेखा-जोखा कहां है, ये पता चलना चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि जो संस्था बिना पंजीकरण के चल रही हो उसे बैन करने के लिए कोई सवाल ही नहीं बनता। कई दफा संघ को बैन करने की बात इसलिए उठ चुकी है, क्योंकि संघ का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। ऊना में दलितों की पिटाई के पीछे भी दिग्विजय ने आरएसएस का हाथ बताया। 

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह संघ को चुनौती दे चुके हैं कि यदि वो भारत में एक पंजीकृत संस्था है तो अपनी जानकारी सार्वजनिक करे। उन्होंने दावा किया था कि आरएसएस एक अवैध संगठन है जो बिना पंजीकरण के इतने सालों से चलता आ रहा है। इस बार उन्होंने संघ को मिलने वाले चंदे का हिसाब मांगा है। 

सवाल यह भी है कि संघ ने बैंकों में किस नाम से खाते खुलवाए हैं और यदि नहीं खुलवाए तो क्या सारा काम नगदी में हो रहा है। क्या तमाम चंदे की रकम सुरक्षित रखने के लिए संघ ने भी कुछ ऐसे ही इंतजाम किए हैं जो उसे गैरकानूनी संगठनों की श्रंखला में खड़े करते हैं।