मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नई राजनीतिक पार्टी ‘एकम सनातन भारत दल’ की एंट्री

मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मैदान में अब एक और नई पार्टी उतर गई है। पार्टी का नाम है एकम सनातन भारत दल। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है यह दल सनातनी सिद्धांतों और लक्षण हेतु समर्पित भारत का निर्माण करना चाहता है।

जहां एक तरफ सनातन को लेकर पूरे देश में सियासत छिड़ी हुई है तो वहीं मध्यप्रदेश में एक राजनीतिक पार्टी सनातन को समर्पित होकर लेकर लोकतंत्र की परीक्षा देने की तैयारी कर रही है। पार्टी पदाधिकारी का दावा है कि सनातन भारत दल का सनातनी सिद्धांतों और लक्षण हेतु समर्पित भारत की पहली राष्ट्रीय राजनीतिक दल है।

पार्टी की उपाध्यक्ष संस्कृति सिंह का कहना है कि “यह दल भले ही नया है लेकिन इसके विचार काफी पुराने हैं। हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम संकल्पित हैं इसी उद्देश्य से हम लोगों ने पार्टी का गठन किया है। काफी मंथन के बाद इस पार्टी का गठन किया गया है क्योंकि हर हिंदू के दिमाग में इस वक्त ये सवाल चल रहा है कि हमारे लिए क्या होगा क्योंकि हिंदू के पास कोई ऑप्शन नहीं है। आज देश का हिंदू डरा हुआ है और वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अंकुश शर्मा ने राजनीतिक दल का गठन किया है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है यहां पर चुनाव लड़कर ही हम अपने मुद्दों हासिल किया जा सकता है।

एकम सनातन भारत दला का मैनिफेस्टो

  • संविधान में संशोधन कर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना
  • गौरक्षा कानून बनाना
  • 5 फीसदी से अधिक जनसंख्य़ा वाले धर्मों से अल्पसंख्यक का दर्जा छीनना
  • भारत में सनातन समाज की स्थापना

भारत के लोकतंत्र की खूबी यही रही है कि यहां कोई भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन देखना होगा जिस लोकतंत्र के ज़रिए इन्हें यह अधिकार मिला है उसके मूल्यों को ये कितना अंगीकार करते हैं।

ताजा समाचार

Related Articles