Sunday, May 28, 2023

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया ‘किसान विजय रथ यात्रा’ का शुभारंभ

कांग्रेस की 41 दिवसीय ‘किसान विजय रथ यात्रा’ बुधवार को आरंभ हुई। यात्रा पूरे प्रदेश में किसानों के बीच पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी का प्रचार प्रसार करेगी।

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में प्रारंभ होने वाली किसान विजय रथ यात्रा शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पीसी शर्मा, बृजेन्द्र सिंह राठोर, कमलेश्‍वर पटेल, राजमणि पटेल ने किसानों के लिये सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया और यात्रा शुभारंभ पर बधाई दी।

कांग्रेस तक पहुंचेगी किसानों की बात

प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि किसान रथ यात्रा के माध्यम से किसानों की बात कांग्रेस तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किसानों के हितों के लिए जो योजनाएं बनायी है वे भी किसानों तक पहुंचेंगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि 41 दिवासीय यह यात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी। यात्रा का उद्देश्य किसानों की कर्ज माफी का व्यापक प्रचार प्रसार करना तथा कमलनाथ के अन्य जनहितैषी निर्णयों को जनता तक पहुंचाना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायदा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्जा दस दिन में माफ होगा। इस किसान यात्रा के माध्यम से किसानों का कांग्रेस को समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा।

यह नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी महेन्द्र जोशी, केडी द्विवेदी, प्रकाश जैन, मृणाल पंत, अरूण श्रीवास्तव, देवेन्द्र पटेल, जोधाराम गुर्जर, आभा सिंह, कैलाश मिश्रा, फिरोज सिद्वीकी, साजिद खान, मुमताज खान, मिथुनसिंह अहिरवार, रामशरण सिंह राणा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताजा समाचार

Related Articles

चेन्नई में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे से जुड़े 6 रोचक आंकड़े लाड़ली बहना योजना का ऐसे उठाएं लाभ, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये