गोदी मीडिया से हटकर, इस सर्वे में कांग्रेस को गुजरात में मिली 110-115 सीटें !

गुजरात चुनाव में कल हुए मतदान के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए। जिनके अनुसार गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है और कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले फायदा होते दिख रहा है। एग्जिट पोल के सामने आते ही भाजपा नेता खुशी मनाने में लग गए है। 

कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में आंतरिक सर्वे कराया है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस गुजरात की सत्ता में 22 साल बाद वापसी कर रही है। आंतरिक सर्वे के अनुसार पार्टी को गुजरात चुनाव में 110- 115 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अगर पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद मुताबिक नही भी होता है तो भी पार्टी को 95 से लेकर 105 सीटें जीतने की उम्मीद है।
भाजपा के दबाव में मीडिया ने दिखाए एग्जिट पोल: कांग्रेस



इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मीडिया चैनल्स ने भाजपा के दबाव में एग्जिट पोल दिखाए है। जिसके कारण कांग्रेस को  एग्जिट पोल में कम सीटें दी गयी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि गुजरात में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 
कांग्रेस का हौसला बुलंद

एग्जिट पोल में मिल रही हार के बाद भी कांग्रेस नेताओं का हौसला बुलंद है। नेताओं का कहना है कि इससे पहले भी कई बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हुए है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का भी कहना है कि कांग्रेस गुजरात में 100 से ऊपर सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी।

एक अन्य ट्वीट में हार्दिक पटेल ने कहा कि “एग्ज़िट पॉल में भाजपा जीत रही हैं। फिर भी कार्यकर्ता और नेता ख़ुश क्यों नहीं हैं???? ”
 https://twitter.com/HardikPatel_/status/941376263880667137

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles