खत्म हुआ इंतजार, 4 दिसंबर को होगी राहुल गांधी की ताजपोशी।

कांग्रेस कार्यकर्तों को आज खुशी का बहुत बड़ा कारण मिला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। सूत्रों के अनुसार दिसंबर की 4 तारीख को राहुल गांधी की ताजपोशी होनी है।

दरअसल कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के अनुसार 1 दिसंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे और नामांकन भरने की आखरी तारीख 4 दिसंबर है। जिसके बाद सभी परिक्रिया को पूरा होने में  10 से 15 दिन का समय लगेगा और नतीजे 19 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। 

हांलांकि 4 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा कि अध्यक्ष राहुल गांधी बनेंगे क्योंकि उम्मीद के अनुसार कांग्रेस का कोई बड़ा नेता राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में नही उतरेगा और राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। 

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles