Newbuzzindia: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे सेल्फी और जुमलों की सरकार करार दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में जाति आधारित पूर्वाग्रह रोकने के लिए एक कानून बनाने की मांग की।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष ने केंद्र की राजग (एनडीए) सरकार और इसकी परियोजनाओं पर भी निशाना साधा। कन्हैया कुमार जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुखिर्यों में आए। इस कार्यक्रम में कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाए गए थे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसे जुमले बना रही है। मेक इन इंडिया वास्तव में फेक इन इंडिया होना चाहिए। यह सेल्फी और जुमलों की सरकार बन गई है। वास्तविकता यह है कि इसने केवल बड़े-बड़े वादे हैं जिसके जरिए सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है और जमीन पर कुछ भी सकारात्मक दिखाई नहीं दे रहा है। उन्नतीस वर्षीय छात्र नेता कन्हैया कुमार तिलक नगर में एक कार्यक्रम में ‘विद्यार्थी- भेदभाव के खिलाफ युवा सभा’ विषय पर बोल रहे थे।
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]