मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की हर जगह आलोचना हो रही है। विपक्ष, आम जनता और संघ के सहयोगी संगठन पहले ही बजट पर नाराजगी जाहिर कर चुके है। संघ के सहयोगी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
इस सबके बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। सिन्हा का कहना है कि ‘उम्मीद थी कि बजट से आम आदमी, युवाओं और किसानों को राहत मिलेगी पर ऐसा नही हुआ। कृषि क्षेत्र के साथ-साथ यह बजट शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार की दृष्टि से निराशाजनक रहा।
यशवंत सिंह ने आगे कहा कि इस बजट में किसानों की फसलों के भाव समेत ऋण माफी और सिंचाई के बारे में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। सिन्हा ने बताया कि बजट में सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी रही। मध्यम एवं गरीब वर्ग को इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि असंतुलित बजट पेश करके सरकार ने राहत के बजट को पेश करने का एक और मौका खो दिया है।
आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और पिछले काफी समय से सरकार के खिलाफ बयान दे रहे है। अपने इस्तीफे पर बोलते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि वह पार्टी से इस्तीफा नही देंगे और अगर पार्टी चाहे तो उन्हें निकाल सकती है।