सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से प्रियंका गांधी को मिलने न देने पर अड़ी योगी सरकार ने आखिरकार अपने घुटनें टेक दिए। धरने पर बैठी प्रियंका ने उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रियंका भावुक हो गई और उन्होने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
पीड़ितों से मिलने बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “आखिरकार उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात हो गई। जो उन्होंने बताया कि वह अकल्पनीय रूप से क्रूर और अन्यायपूर्ण है। हर एक भारतीय को मानवता के नाम पर उनके साथ खड़ा होना चाहिए।”
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1152507200088289281
बता दें कि प्रियंका पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कल सोनभद्र जा रही थी। जिसके सरकार के आदेश पर पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार करके एक रेंस्ट हाउस में रोक दिया था, जहां प्रियंका ने रात गुजारी। रात गुजारने के बाद भी प्रियंका वापिस नही गई औऱ पीड़ितों से मिलने की मांग पर अड़ी रही।