उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा करने में लगी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बड़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है और क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।
बुलंदशहर की एक घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?