Wednesday, October 4, 2023

यशवंत सिन्हा का मोदी पर निशाना, बोले- भाजपा में कोई नहीं उठा सकता उनके खिलाफ आवाज

भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा इन दिनों खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अब विपक्ष के साथ ही भाजपा के अपने नेता भी प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना कर रहे है। शत्रुघन सिन्हा, अरुण शौरी, यशवंक सिन्हा के साथ ही अब केंद्र मंत्री नितिन गडकरी के बयान भी अब पार्टी के लिए मुश्किल खडी कर रहे हैं। इसी बाच अब यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने सबको मैनेज करके रखा हुआ है। कोई भी उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता। लोकसभा चुनाव 2014 का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि उस समय देश की जनता ने पार्टी को जबरदस्त जनादेश दिया था और वो भाजपा की ऐतिहासिक जीत थी इसमें कोई शक नहीं है लेकिन पीएम मोदी ने लोगों के विश्‍वास के साथ धोखा किया और सब बर्बाद कर दिया।

लालकृष्ण आडवाणी के दौर को याद करते हुए सिन्हा ने कहा कि तब ऐसा कुछ नहीं था। तब सब साथ मिलकर चलते थे। हर कोई पार्टी में अपनी बात रखता था। कई मुद्दों पर चर्चा होती थी और हर खबर पर ध्यान दिया जाता था लेकिन मोदी ने सब बिखेर दिया।

नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि मोदी के इस फैसले से जनता का उनसे मोहभंग हुआ। 1000 के बदले 2000 का नोट लाई, इसमें क्या तर्कसंगत था। छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ लेकिन मोदी ने उनका हाल जानने या समझने तक की कोशिश नहीं की।

बता दें कि सिन्हा भाजपा के बागी नेता बन चुके हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने सपा और बसपा को गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि अगर मोदी को सत्ता से हटाना है तो उत्तर प्रदेश में तीनों एकसाथ हो जाओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताजा समाचार

Related Articles