Thursday, June 8, 2023

सलकनपुर मंदिर में बनेगा देवी महलोक, 31 मई को होगा भूमि पूजन, 52 शक्तिपीठों से पहुंचेगी मिट्टी

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर मंदिर को महाकाल की तर्ज पर देवी लोक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां माता विजयासन के साथ देवी के सभी नौ रूपों के दर्शन होंगे। 29 मई से देवी लोक महोत्सव आरंभ होगा और 31 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवी लोक निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। निर्माण में जनसहयोग बढ़े इसके लिए हर घर से शिला और ईंट ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सीएम आवास में आयोजित ग्राम और नगर समितियों के सम्मेलन में शिला और ईंटें लाने के लिए रथ रवाना कर दिए। ये रथ गांव-गांव जाकर शिला और ईंट लाएंगे। 31 मई को देश के नामी संत सलकनपुर पहुंचेंगे। सीएम सहित मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिलापूजन प्रदेश भर के मंदिरों में लाइव दिखाया जाएगा।

महोत्सव में 52 शक्तिपीठों से मिट्‌टी पहुंचेगी। इसके अलावा 51 हजार दीपक भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसके लिए पुरुस्कार भी रखा गया है। 21 हजार और 11 हजार के पुरुस्कार दिए जाएंगे। पुरुष भजन मंडलियों को पुरुस्कार दिए जाएंगे। एक लाख 51 हजार प्रथम पुरुस्कार के रूप में दिए जाएंगे। दूसरा पुरुस्कार एक लाख और तीसरा पुरुस्कार के रूप में 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ताजा समाचार

Related Articles

चेन्नई में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे से जुड़े 6 रोचक आंकड़े लाड़ली बहना योजना का ऐसे उठाएं लाभ, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये