मध्यप्रदेश में चल रहे पोस्टर वॉर के बीच PHONEPE ने दी कांग्रेस को चेतावनी

कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ QR Code का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी भ्रष्टाटाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर शुरु हो गया है। जहां पहले भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए ‘करप्शन नाथ’ पोस्टर जारी किए गए और उसके बाद कांग्रेस द्वारा ‘50% PhonePe काम कराओ’ के पोस्टर प्रदेश के कई इलाकों में लगाए गए। दोनो ही पोस्टर्स में QR Code का इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर काम के बदले पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले पोस्टर्स जारी किए थे। जिसनें ऑनलाइन पेमेंट गेटवे PhonePe के लोगो का इस्तेमाल किया गया था। पोस्टर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चेहरे के साथ एक क्यूआर कोड छपा है। जिसमें लिखा है कि 50 फीसदी लाओ, फोनपे काम कराओ।

PhonePe ने जताया ऐतराज़

पोस्टर जारी होने के बाद PhonePe कंपनी ने इसे लेकर एतराज जताया था। फोनपे की ओर से कहा गया कि उसका लोगो पोस्टर से हटाया जाना चाहिए और वो किसी भी सियासी और गैर-सियासी तीसरे पक्ष की ओर से इसके अवैध इस्तेमाल पर आपत्ति जताती है। लोगो का किसी भी तरह से अवैध इस्तेमाल कानूनी प्रक्रिया को न्योता देगा।

फोन पे ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम किसी भी राजनीतिक पार्टी या सियासी अभियान से जुड़े नहीं हैं। फोनपे लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। बौद्धिक संपदा का कोई भी अनधिकृत इस्तेमाल PhonePe की ओर से कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेंगे। हम विनम्रतापूर्वक कांग्रेस से पोस्टर हटाने का अनुरोध करते हैं।


भाजपा नेता ने की ग्वालियर में शिकायत

कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन पोस्टर्स की एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसको लेकर पुलिस अफ्सर द्वारा बताया गया कि मामले को लोकर जांच जारी है।

ताजा समाचार

Related Articles