कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकारों पर कोरोना की आड़ में लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। बता दें कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकारों ने श्रम कानूनों को निरस्त किया। यह मजदूरों के अधिकारों पर बड़ा प्रहार है।