BJP पदाधिकारियों पर बरसे प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा , बूथों की संख्या न बताने पर लगाई क्लास

कटनी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को कटनी पहुंचकर चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। शर्मा ने ये बैठक सर्किट हाउस में ली। इसके साथ ही बड़वारा विधानसभा के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान बूथों की जानकारी नहीं बता पाने पर पदाधिकारी पर प्रदेशाध्यक्ष नाराज हो गए। दरअसल, पदाधिकारी एक महीने से कटनी में हैं, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में कितने बूथ हैं वे ये नहीं बता सके।

वीडी शर्मा ने कहा कि एक महीने से आप यहां क्या कर रहे हैं। बता दें, बड़वारा विधानसभा कांग्रेस की सीट है, जिस पर फोकस किया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मध्यप्रदेश है और भाजपा के कार्यकर्ताओं का गढ़ है। मोदी जी की योजनाओं का गढ़ है। मैं कॉन्फिडेंट होकर कह रहा हूं, बीजेपी के कार्यकर्ता इन्हें आईना दिखाते रहे हैं और फिर आईना दिखाएंगे।

मध्यप्रदेश में 51% वोट शेयर है, 200 पार का नारा दिया है। इतने ही वोट और सीट बीजेपी को मिलेंगी। 2023 साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। उसके लिए भी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी।

ताजा समाचार

Related Articles