Thursday, June 8, 2023

MP के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने में जुटी कांग्रेस, बनाई अलग रणनीति

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मुख्य पार्टियां अपने हिसाब से वोटरों को साधने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महिलाओं को साधने के लिए अनोखा कदम उठाया है। एमपी कांग्रेस पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र तैयार कर रही है।

जानकारी के अनुसार इस वचन पत्र में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वचन के साथ उनके परिवार पर महंगाई का बोझ कम करने के लिए 300 रुपये में 300 यूनिट बिजली देने और स्वरोजगार के लिए अलग से योजना लागू किए जाने की घोषणा करने का वादा किया है।

सूत्रों ने बताया कि इसे कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा से मई-जून में प्रस्तावित महिला रैली में जारी कराया जाएगा। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है।

मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है। कांग्रेस की सरकार में उन्हें सम्मान और अधिकार प्राप्त हों, इसके लिए कमलनाथ नए अंदाज़ के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में भी वचन पत्र जारी किया था, जिसमें महिलाओं के लिए कई प्रावधान रखे थे, लेकिन इस बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी करना तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण, रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर भर्ती सहित अन्य प्रावधान किए जा रहे हैं।

ताजा समाचार

Related Articles

चेन्नई में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे से जुड़े 6 रोचक आंकड़े लाड़ली बहना योजना का ऐसे उठाएं लाभ, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये