देश की आवाज है- सरकार बहानेबाज है, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज !

राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। राहुल गांधी के ट्वीट्स को इन दिनों नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। राहुल गांधी ने इस सिलसिले को जारी रखते हुए ट्वीट के जरिये मोदी सरकार पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि –

देश की आवाज है- सरकार बहानेबाजी बंद करे

आम जनता के इस्तेमाल की अधिकतम चीजों पर GST खत्म करे।

महंगाई का बोझ कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर को GST के अंदर लाए।

GST का “एक रेट” तय करे जो कम से कम हो और किसी भी हालत में 18% से ज्यादा न हो।


देश को नही चाहिए गब्बर सिंह टैक्स: राहुल गांधी
एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता को गब्बर सिंह टैक्स नही चाहिए बल्कि देश की जनता को सरल जीएसटी चाहिए। कांग्रेस और देश की जनता ने लड़कर कई वस्तुओं पर 28% टैक्स ख़त्म करवाया है।18% CAP के साथ एक रेट के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर भाजपा ये काम नहीं करेगी, तो कांग्रेस करके दिखाएगी।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles