भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ पर गिरी गांज, केजरीवाल के प्रधान सचिव 50 करोड़ के घोटाले में हुए गिरफ्तार

NewBuzzIndia:

देश में भ्रष्टाचार विरोधी राजनीति की आवाज़ बुलंद किए जब आम आदमी पार्टी लोगों के बीच पहुँची तो लोगों ने की उम्मीदें जग गई। आम जनता के लिए केजरीवाल किसी युग पुरुष की तरह लोगों के बीच छा गए। पर आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ही 50 करोड़ के घोटाले में शामिल हो तो जनता भरोसा करे भी तो किसपे करे और कैसे करे ?

भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र कुमार के अलावा डिप्टी सेक्रेट्री तरुण शर्मा, एंडेवर कंपनी के डायरेक्टर दिनेश और संदीप  और एक अन्य व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। राजेंद्र कुमार पर एक कंपनी का फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इसके बाद पिछले साल सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली सचिवालय में छापे मारे थे।

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया, ‘राजेंद्र कुमार के अलावा दिल्ली सीएम के डिप्टी सेक्रेट्री तरुण शर्मा, एक कंपनी के दो डायरेक्टर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर भ्रष्टाचार और अपने पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी सरकार को केंद्र सरकार कमजोर कर रही है। यह एक षड़यंत्र है। हमारी सरकार में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। पंजाब में हमारी सरकार बनती दिख रही है तो केंद्र सरकार ऐसे कदम उठा रही है। पीएम मोदी हमारी सफलता से घबरा गए हैं। केंद्र सरकार बहुत ही घटिया स्तर पर उतर आई है। मोदी जी दिल्ली के लोगों से बदला लेना चाह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा को कैसे हरा दिया। इसका बदला पीएम मोदी अब निकाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles