#Newbuzzindia/नई दिल्ली | दिल्ली में सियासी जंग आये दिन नया मोड़ ले रही है। ये जंग सीधे तौर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के प्रधानमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के बीच हो रही है। इस जंग से दिल्ली ही नही समूचे देश की राजनीती में भूचाल आ गया है। इस मामले में फिर एक नई बात सामने आई है।
‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके विधायक, प्रधानमन्त्री की जासूसी करवा रहे है और उनके फोन भी टैप करवा रहे है।’ यह कहना है भगत सिंह क्रांति सेना के चीफ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का।
इस सन्दर्भ में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई है जिसमे अरविन्द केजरीवाल के साथ AAP विधायक कपिल मिश्रा का भी नाम है। बग्गा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा को एक शिकायत भी सौपी है जिसमे इस गंभीर गंभीर मुद्दे को लेकर पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
क्या है मामला-
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही AAP विधायक कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि, ‘पीएमओ ने एलजी को निर्देश दिए है और एलजी ने एसीबी चीफ को निर्देश दिया है कि कपिल मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।‘ इस ट्वीट के आधार पर ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल और उनके विधायक पर मामला दर्ज करवाया है।
Posted from WordPress for Android