मध्यप्रदेश के ग्वालियर(Gwalior) में मानवता एकबार फिर शर्मसार हुई है यहाँ के लोटस हॉस्पिटल(Lotus hospital) में भर्ती कोरोना(Corona) संक्रमित महिला से वार्ड बॉय ने दुष्कर्म के प्रयास का किया है।
मामला ग्वालियर के लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल हॉस्पिटल का है जहाँ पर एक वार्ड बॉय ने कमरे की कुंडी लगाकर कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय महिला से चेकअप के नाम दुष्कर्म की कोशिश की है। घटना रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पुलिस में अनुसार लोटस हॉस्पिटल के कोविड केअर सेंटर(Covid Care Center) गोल्डन विलेज होटल हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है वह रात करीब 11:30 बजे कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड में पहुँचा जहाँ पर एक 45 वर्षीय महिला एडमिट(Admit) हैं।
शनिवार को महिला की हालात खराब होने पर सुबह ऑक्सीजन लगा दी गई थी। रात 11 बजे वार्ड बॉय विवेक लोधी महिला के रूम में पहुंचा। उसने पूछा कैसा लग रहा है। तब महिला ने कहा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है। इस पर वार्ड बॉय ने महिला के कपड़े की चेन खोलकर सीने पर हाथ रख दिया साथ ही शरीर को गंदी नीयत से छूने लगा। पहले महिला को लगा कि यह किसी तरह की जांच होगी जो कोविड मरीज को दी जाती होगी, लेकिन जब वार्ड बॉय ने अलग तरह की हरकत शुरू कर दी तो उन्होंने उससे मना किया। तो वह रूम से चला गया।
रात करीब 12 बजे आरोपी विवेक लोधी फिर महिला के रूम मे वापस आया और रूम की अंदर से कुंडी लगा दी।और महिला से पूछा कैसा लग रहा है। तो महिला ने कहा ठीक है तुम जाओ, लेकिन आरोपी ने कहा कि हार्ट बीट तो नहीं बढ़ी है। यह कहते हुए उसने महिला के कपड़ों में हाथ डालना शुरू कर दिया जबरदस्ती की। उसके इरादे समझकर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।
छेड़खानी से परेशान महिला ने फोन कर अपने बेटे को बुलाया। और पूरी घटना बताई। बेटे ने ताऊ को यह चीज बताई जब बेटा हॉस्पिटल के नीचे आया तो बाहर ही आरोपी विवेक लोधी खड़ा था। जिसे उसने पकड़ा तो उसने महिला के बेटे और जेठ के साथ भी मारपीट की। यहां हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ आ गया और आरोपी को वहां से भगा दिया।
ग्वालियर के कंपू थाना प्रभारी नरेश गिल ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस पर तत्काल मामला दर्ज करने के बाद दबिश देकर आरोपी विवेक लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।