कोरोना महामारी ने पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल बना दिया है। इसी की रोकथाम के क्रम में प्रदेश के अलग अलग जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश दिया है। बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिले 19 अप्रेल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसी क्रम में बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक लॉकडाउन के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर में 19 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा जिसका पालन सभी को करना होगा। आज उज्जैन में हुई पुजारी की मौत के बाद यह भी निर्णय लिया गया है कि उज्जैन के सभी मंदिर अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री की ने आज जिला आपदा प्रबंध समितियों के वीडियो कॉन्फ़्रेन्स की थी जिसमे यह निर्णय लिए गए है। सम्बंधित सभी जिला कलेक्टर/दंडाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 में यथोचित विधिपूर्ण आदेश जारी करेंगे।