Monday, June 5, 2023

पॉली बैग बनाने वाली कंपनी में लगी आग, चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलसे

देवास। मध्य प्रदेश के देवास (dewas) में भीषण हादसा हो गया। देवास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैकेजिंग मटेरियल थैली बनाने वाली कंपनी “रालीन पॉलीमर्स” में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

देवास शहर से लगे औद्योगिक क्षेत्र में बनी इस फैक्ट्री में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल औधोगिक थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

आग इतनी भीषण थी कि कंपनी का सामान और मशीने सब जल कर राख हो गए। आग इतनी ज्यादा फैल गयी कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। फ़िलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस आग के कारणों का पता करने और मामले की जांच में जुट गई है। 

ताजा समाचार

Related Articles

चेन्नई में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे से जुड़े 6 रोचक आंकड़े लाड़ली बहना योजना का ऐसे उठाएं लाभ, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये